फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में चंबा जिला देशभर में अव्वल, अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Fri, 27 Jun 2025 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि नीति आयोग की ओर से जारी फरवरी-2025 की आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में चंबा को यह गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
चंबा शहर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के सूचकांकों में चंबा ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि नीति आयोग की ओर से जारी फरवरी-2025 की आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में चंबा को यह गौरव प्राप्त हुआ है। बताया कि नीति आयोग विभिन्न सेक्टरों में जिलों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। जिन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, उन सेक्टरों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचागत विकास से संबंधित सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंबा जिले को मार्च 2019 से अब तक 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि नीति आयोग से प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


इस राशि को संबंधित सूचकांकों में आधारभूत संरचना निर्माण एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत व्यय किया गया है। रेपसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिले को नीति आयोग से 3 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह उपलब्धि विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समन्वित कार्यप्रणाली और जन सहभागिता का परिणाम है। यह सफलता आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अन्य मानक सूचकांकों में भी और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारी को प्रेरित करेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

वर्ष 2018 अब
गर्भवती महिलाएं पंजीकरण-34 प्रतिशत-88 प्रतिशत।
खून की कमी का इलाज- 6.29 प्रतिशत- 100 प्रतिशत।
गर्भवती महिलाओं की रक्त जांच- 28 प्रतिशत- 88 प्रतिशत।
संस्थागत महिलाओं का प्रसव- 43 प्रतिशत- 73 प्रतिशत।
नौनिहालों का टीकाकरण- 87 प्रतिशत- 100 प्रतिशत।
टीबी नोटिफिकेशन- 79 प्रतिशत-110 प्रतिशत समेत अन्य 13 इंडीकेटर के मानकों में बेहतरीन प्रदर्शन पर ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें