शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में इस संबंध में केंद्रीय विश्वविद्यालय और आंबेडकर फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र अनुसूचित जाति के 100 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगा। प्रो. प्रदीप कुमार इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कार्यक्रम समन्वयक होंगे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में इस संबंध में केंद्रीय विश्वविद्यालय और आंबेडकर फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। देश भर से चुने गए 30 विवि में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि धर्मशाला भी शामिल है।
विज्ञापन
विवि की ओर से कुलसचिव (अतिरिक्त कार्यभार) डॉ. सुमन शर्मा ने आंबेडकर फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस समझौता ज्ञापन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय देश भर के विश्वविद्यालयों में अपनी अलग पहचान बनाने में निश्चित रूप से सफल होगा। आंबेडकर फाउंडेशन के साथ हुए समझौता ज्ञापन के बाद विवि अपने प्रगति पथ पर एक कदम और आगे बढ़ा है। यह केंद्र 100 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगा।