फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक कल, शराब और बसों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

Thu, 07 May 2020 10:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के कहर से जूझ रही सरकार को राहत पहुंचाने के लिए जयराम कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। पहली बार यह बैठक राज्य सचिवालय में नहीं, बल्कि पीटरहॉफ में होगी। बैठक में दिल्ली समेत कई राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी शराब पर कोरोना सेस लगाने पर विचार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि शराब के दाम में बीस से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। बैठक में कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर मंथन के बाद फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोरोना से कराह रहे पर्यटन व उद्योग क्षेत्र के अलावा आम लोगों को भी कई तरह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए फैसले ले सकते हैं। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों और अफसरों को सूचित कर दिया है। लोगों को लॉकडाउन में और राहत और बसों की आवाजाही पर भी फैसला लिया जा सकता है। विभागों में रिक्त पदों को भरने के अलावा कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त बजट देने पर मुहर लग सकती है।

वैट बढ़ाने के फैसले पर मांगी आपत्ति
पिछली कैबिनेट की बैठक में हुए पेट्रोल-डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर की दर से वैट बढ़ाने के फैसले पर सरकार ने आम लोगों से दस दिन तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इसके बाद नई दरें लागू की जाएंगी। नई दरें लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें