हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में चल रही है। इसमें वित्त और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें राज्य में आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने से संबंधी चर्चा प्रस्तावित है।
साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में भी मंत्रणा होगी कि इससे कैसे निपटा जाए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव हैं। इस बैठक में चार मंत्री सुखराम चौधरी और राकेश पठानिया और गोविंद ठाकुर नहीं आए हैं।