फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक आज, कोरोना बंदिशें बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

Tue, 10 Aug 2021 10:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रस्तुति देगा। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार सख्ती बढ़ा सकती है। विधानसभा में पेश करने से पहले कुछ बिलों को भी मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयराम मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को विधानसभा सत्र के बाद विधानसभा सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। बैठक में स्कूल खोलने के फैसले की समीक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रस्तुति देगा। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार सख्ती बढ़ा सकती है। विधानसभा में पेश करने से पहले कुछ बिलों को भी मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की सिफारिश कर सकता है। ऊना, मंडी, कांगड़ा मेें कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन जिलों में कोरोना के नियमों को सख्ती से लागू किया जा सकता है।  कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते और ऑक्सीजन प्लाट स्थापित करने, 50 नर्सों और 40 पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती और नेरवा, मंडी में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने पर भी बैठक में मंथन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें