मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में गुरुवार सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित शिमला रैली पर मंत्रणा होगी। इसके अलावा कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में सुबह 10:30 बजे होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित शिमला रैली पर मंत्रणा होगी। कई शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने की भी मंजूरी दी जाएगी। बैठक में जून से 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का मामला भी जा सकता है। बैठक में कई शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने की भी मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रवक्ताओं के यूजीसी स्केल पर प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक में फैसला होगा। एससी एसटी निगम से लिए कर्ज की वन टाइम सेटलमेंट के बारे में भी मंत्रणा हो सकती है। सीएम की बजट घोषणाओं के संबंध में भी इस बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओें को कितना लागू किया है और कौन-कौन सी घोषणाएं अभी लागू करने को रह गई हैं। सीएम ने गुरुवार की कैबिनेट की बैठक इस बारे में विभागीय एजेंडा भेजने के भी आदेश दिए।