फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक 6 जून को, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Fri, 03 Jun 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 6 जून सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 6 जून सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय में होगी। शुक्रवार को बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान 1 जुलाई से 124 यूनिट तक बिजली की खपत करने वालों को बिल जारी नहीं करने की घोषणा को भी मंजूर किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी विभागों से शनिवार दोपहर तक बैठक के लिए एजेंडे मांगे गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को दिल्ली रवाना हो होंगे। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होनी है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें