फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक में कई संस्थानों का होगा स्तरोन्नयन

Sun, 05 Jun 2022 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में  कई बजट घोषणाओं को स्वीकृति मिलेगी।सीएम पहले ही सभी मंत्रियों को निर्देश दे चुके हैं कि वे हर घोषणा का एक एजेंडा बनाकर कैबिनेट में लाएं।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शैक्षणिक, राजस्व और कई अन्य संस्थानों के स्तरोन्नयन को मंजूरी मिलेगी। कई बजट घोषणाओं को भी स्वीकृति मिलेगी।

विज्ञापन


सीएम पहले ही सभी मंत्रियों को निर्देश दे चुके हैं कि वे हर घोषणा का एक एजेंडा बनाकर कैबिनेट में लाएं, जिससे इन घोषणाओं को समय पर लागू किया जा सके। चुनावी वर्ष में इन्हें समय पर लागू करने के लिए प्रदेश सरकार बाध्य है।

कैबिनेट इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के बारे में भी निर्णय हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री इस बैठक में कई लंबित मसलों पर निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें