फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rave party in Kullu Himachal: मणिकर्ण में देर रात जंगल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 09:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जंगल में चल रही रेव पार्टी में 75 से 80 सैलानी और स्थानीय लोग शामिल थे। पुलिस को देखकर कुछ भाग गए, लेकिन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
रेव पार्टी में पुलिस ने दी दबिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मणिकर्ण की पार्वती वैली के पुलगा जंगल में शनिवार देर रात चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर सैलानी और स्थानीय लोग जंगल की ओर भाग गए, लेकिन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पार्टी के आयोजक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से छह स्पीकर, एक लैपटॉप, कंट्रोलर, तीन एंप्लीफायर, एक जेनरेटर और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पार्टी में 75 से 80 सैलानी और स्थानीय लोग शामिल थे। उप पुलिस अधीक्षक कुल्लू मोहन रावत की अगुवाई में थाना प्रभारी कुल्लू कुलवंत सिंह और अन्य जवानों ने दबिश दी।

गिरफ्तार पारनेम सर्व निवासी पिनांचिंग जिला चांडिल, मणिपुर से 4.58 ग्राम चरस और रघुवीर से 0.47 ग्राम नशीला पदार्थ (एमडीएमए), 1.94 ग्राम कोकीन और 6.48 ग्राम गांजा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि रेव पार्टी में आयोजक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें