फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र की बेटी ने भरी ऊंची उड़ान, कहा- ये शुरूआत, एक दिन मिस इंडिया बनूंगी

Tue, 08 Jan 2019 06:28 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनाली में शरद सुंदरी का ताज पहनने वाली चंबा के दुर्गम सिंहुता क्षेत्र की पलक शर्मा मिस इंडिया का खिताब जीतना चाहती हैं। पलक ने कहा कि ये कॅरियर की शुरूआत है। अभी मंजिल दूर है। इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगीं। 

विज्ञापन


विंटर क्वीन प्रतियोगिता के अपने अनुभव को साझा करते हुए बीस साल की पलक ने बताया कि पलक ने कहा कि विंटर क्वीन प्रतियोगिता अपने आप में एक चुनौती है तथा कड़ाके की ठंड में हजारों दर्शकों के सामने प्रदर्शन करना आसान नहीं था।
 

मॉडलिंग में कॅरियर बनाना सपना

उन्होंने कि सही मायने में विंटर क्वीन बनना ओवर ऑल प्रदर्शन पर ही निर्भर करता है। मुझे खुद की प्रतिभा पर यकीन था, इसी का नतीजा है कि ताज उनके सिर सजा है। मॉडलिंग में कॅरियर बनाना उनका सपना है। 

चंबा के गांव सिहुंता की रहने वाली पलक सामान्य परिवार से है। बचपन से ही घर से बाहर रहने वाली पलक के पिता राजीव शर्मा स्टेट कोआपरेटिव बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। माता गृहिणी है।

इससे पहले वे धर्मशाला में मिस हिमालयन पेजेंटरी की ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं। उनकी दसवीं तक की शिक्षा मॉडल स्कूल करमल गगल से हुई है तथा जमा दो गुरुकुल रावमा विद्यालय धर्मशाला से पास की है। 

   
विज्ञापन

बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बनना चाहते हैं सुब्रत 

विंटर कार्निवाल में वायस ऑफ कार्निवाल बने मंडी के पधर निवासी सुब्रत शर्मा बॉलीवुड में प्ले बैक सिंगर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में प्रस्तुति देना आसान नहीं होता।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में सुब्रत ने कहा कि वे डीएवी कॉलेज जालंधर में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इनका विषय संगीत है। सुब्रत ने कहा कि वे वायस ऑफ कार्निवाल का विजेता बन बेहद खुश हैं।

उन्होंने इस खिताब को संगीत के शिक्षक बलदेव सिंह नारंग को समर्पित किया है। इसके अलावा अपनी सफलता का श्रेय पिता गोपाल शर्मा और माता हर्षा शर्मा को भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें