फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Tue, 02 Feb 2021 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पांच फरवरी को होगी। इसमें आगामी बजट सत्र की तिथियां तय हो सकती हैं। इसके अलावा कई अन्य कोरोना नियंत्रण से संबंधित निर्णय भी होंगे। राज्य के बजट अभिभाषण को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। पांच फरवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग एक फरवरी से खुले स्कूलों की स्थिति को लेकर जानकारी देगी। पांच दिनों के दौरान ग्रीष्मकालीन जिलों वाले स्कूलों में कितने विद्यार्थी किस कक्षा में आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति रही। ऑनलाइन पढ़ाई किस तरह से जारी रखी गई है। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल की बैठक में दी जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को केंद्रीय बजट से बड़ी राहत मिली है। दशक पुरानी मांग को पूरा करते हुए पहली बार विदेशों से आने वाले सेब पर 35 फीसदी कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है। सेस लगने से विदेशी सेब का भारत की फल मंडियों में आयात घट जाएगा, जिससे हिमाचली सेब के दाम बढ़ जाएंगे।  अमेरिका, ईरान, तुर्की समेत करीब 40 देशों से भारत में सेब आयात होता है। ट्रेड वॉर के बीच पहले से ही अमेरिकी सेब पर 70 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। अब 35 फीसदी सेस के बाद कुल शुल्क 105 फीसदी हो जाएगा। इससे वर्तमान में सबसे ज्यादा आने वाले वॉशिंगटन सेब को भारत पहुंचाना महंगा सौदा साबित होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें