हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक धर्मशाला में मंगलवार को होगी। सचिवालय से वरिष्ठ अधिकारी धर्मशाला चले गए हैं। इससे पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा शिमला सचिवालय में तैयार किया गया है। बैठक के एजेंडे में 30 मामले रखे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बसों की बॉडी बदलने के उपकरणों पर वैट का मामला भी एजेंडे में शामिल है।
सरकार वैट को पांच से छह फीसदी तक कम करने पर विचार कर रही है। इसी तरह प्रदेश सरकार ने माइनिंग रूल्स भी तैयार किए हैं। इन्हें भी मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। कैबिनेट से कांगड़ा जिले में कुछ नई तहसीलें और उप तहसीलें खोलने को भी मंजूरी मिल सकती है।