फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट के निर्णयः यहां स्थापित होगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, बनेगा स्मारक

Tue, 21 Aug 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। हिमाचल सरकार ने मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाकर फैसला लिया कि शिमला के रिज मैदान या मालरोड पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


अटल के दूसरे घर मनाली में उनकी याद में स्मारक बनाया जाएगा। सोमवार को कैबिनेट बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही प्रधानमंत्री रहते हुए अटल के हिमाचल में कराए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। 

टल के नाम से जानी जाएंगी ये परियोजनाएं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आधे घंटे के लिए हुई बैठक में राज्य सरकार की ओर से शुरू की मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना का नाम अटल आदर्श विद्या केंद्र करने और मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का नाम अटल आशीर्वाद योजना करने का भी फैसला लिया गया।

मंत्रिमंडल ने कोल डैम परियोजना का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया। रोहतांग सुरंग का अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नामकरण करने के लिए केंद्र सरकार को एक आग्रह प्रस्ताव भेजने का प्रस्ताव पारित किया।  
विज्ञापन

10 आदर्श स्कूल खोले जाएंगे

आदर्श विद्या केंद्र योजना के तहत प्रदेश में 10 ऐसे आदर्श स्कूल खोले जाएंगे जिनमें विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। चौपाल और झंडूता में दो स्कूल खोलने का निर्णय हो चुका है।

आशीर्वाद योजना के तहत सभी नवजात शिशुओं को 1500 रुपये की नव आगंतुक किट देने का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें