मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए आंदोलित हैं। वह कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। जो सुझाव आएंगे, उन पर विचार होगा। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत के लिए भी अपील की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर समस्या सुलझाने का वादा कर कर्मचारियों पर मरहम लगाने का प्रयास किया। उन्होंने सदन में कहा कि कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए आंदोलित हैं। वह कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। जो सुझाव आएंगे, उन पर विचार होगा। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत के लिए भी अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। यह मालूम रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले ही गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। न्यू पेंशन स्कीम वाले कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली मांग रहे हैं।
विज्ञापन
एनपीएस प्रदर्शन में महिला कांस्टेबल हुई घायल नेताओं समेत आधा दर्जन कर्मियों मामला दर्ज
उधर, पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में एनपीएस कर्मचारी नेताओं सहित आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन्होंने हाईवे को जाम कर यातायात को बाधित किया था। इसके अलावा प्रदर्शन में एक महिला कांस्टेबल को भी चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान 103 टनल पर शिमला-सोलन हाइवे को जाम कर बाधित किया था। ड्यूटी में एक महिला कांस्टेबल को धक्का लग गया था। जिस वजह से वह गिर गई थी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप लगे है। पुलिस ने एनपीएस अध्यक्ष प्रदीप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव, श्याम लाल के नामजद किए हैं। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।