फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल में जेलों में गए लोगों को सालाना 11 हजार रुपये देंगे

Sun, 10 Feb 2019 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को जहां तमाम वर्गों का ध्यान रखने की कोशिश की, वहीं सियासी दांव भी चला। सीएम सदन में बोले - अध्यक्ष महोदय, देश में आपातकाल के दौरान मिसा के तहत हुई गिरफ्तारियां देश के इतिहास में एक काला अध्याय है।

विज्ञापन


इस दौरान हिमाचल प्रदेश के भी कई व्यक्तियों को बिना कारण के गिरफ्तार किया गया तथा जेलों में भेजकर प्रताड़ित किया गया। ऐसे सभी व्यक्तियों के प्रति दिल की गहराइयों से सम्मान व्यक्त करते हुए मैं घोषणा करता हूं कि इन सभी को 11,000 रुपये वार्षिक लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

सीएम जयराम ठाकुर की इस घोषणा के बाद विपक्षी सदस्यों में हलचल शुरू हो गई। कुछ सदस्यों ने इसे राजनीतिक फै सला भी करार दिया। हिमाचल प्रदेश में 100 के आसपास ऐसे नेता और अन्य लोग बताए जा रहे हैं जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तार हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें