वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए ऑनालइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त इग्नू में जनवरी 2022 सत्र में विभिन्न बैचलर, मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष और सेमेस्टर में पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से चल रही है। इसकी अंतिम तिथि भी 28 फरवरी कर दी गई है।
जनवरी 2021 सत्र में विभिन्न यूजी और मास्टर डिग्री (वार्षिक पद्धति) और जुलाई 2021 में विभिन्न बैचलर, मास्टर डिग्री (सेमेस्टर पद्धति) कार्यक्रमों में पहले-से पंजीकृत सभी छात्र पुन: पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। यूनिवर्सिटी जनवरी 2022 सत्र के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम , बीएससी और कुछ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए अब 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। प्रवेश एवं पुन: पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्र इग्नू के नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर भी संपर्क कर सकते हैं।