फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत श्रीलंका टी-20: धर्मशाला में खूब बरसेंगे रन, मौसम का मिजाज तय करेगा गेंदबाजों का खेल

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच 26-27 फरवरी को होने वाले टी-20 मैच को चार और छह नंबर पिच पर करवाया जाएगा। ये पिचें उछाल भरी रहेंगी, जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले दो टी-20 मैचों में खूब रन बरसेंगे। एचपीसीए ने मैचों के लिए दो पिच फाइनल कर दी हैं। 26 फरवरी को पहला मैच मैदान की पिच नंबर चार और दूसरा मुकाबला छह नंबर पर पिच पर होगा। अगर मौसम ने साथ दिया तो गेंदबाज भी मैच का रुख बदल सकते हैं। मौसम ठंडा रहा तो गेंदबाज भी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। स्टेडियम में तैयार की गई पिचें स्पाट होने के बजाए उछाल भरी होंगी। इससे दोनों मुकाबलों में रनों की बरसात हो सकती है। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के अभ्यास के लिए दो पिचें अलग से तैयार की गई हैं। 

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच 26-27 फरवरी को होने वाले टी-20 मैच को चार और छह नंबर पिच पर करवाया जाएगा। ये पिचें उछाल भरी रहेंगी, जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिल सकती है। रात को अगर मौसम ठंडा रहता है तो तेज गेंदबाजों को काफी स्विंग मिलेगी।

विज्ञापन

- सुनील चौहान, चीफ पिच क्यूरेटर, एचपीसीए


सस्ती टिकटों की बिक्री फिर शुरू
वहीं, धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टी-20 मुकाबलों के लिए सस्ती टिकटें एक बार फिर बिकना शुरू हो गई हैं। महंगी टिकटें बेचने के चक्कर में बेवसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से सस्ती टिकटों को सेल आउट बताया जा रहा था। 750 रुपये की बिक्री वाले स्टैंडों को भी वेबसाइट से हटा दिया गया था, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से सस्ती टिकटों को वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। निजी कंपनी ने ऑनलाइन माध्यम से टिकटों की बिक्री दो दिन पहले शुरू की थी। बताया जा रहा है कि सस्ती टिकटों के दो स्टैंडों को 12 घंटे के बाद ही ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल से हटा दिया गया था, जबकि इस दौरान 1000 और इससे अधिक की टिकटों को बिक्री के लिए रखा गया था। सोमवार को एक बार फिर सस्ती टिकटों की बिक्री दोनों स्टैंडों के लिए शुरू हुई। एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि टिकटों की बिक्री का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपा गया है, हो सकता है कि पहले महंगी टिकटों को बेचने के चलते सस्ती टिकटों की बिक्री को ऑनलाइन पोर्टल से हटाया गया हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें