प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए कारनामे ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी में डाल दिया है। राजधानी शिमला स्थित छात्राओं के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में जारी हुई मार्क्सशीट में एक गलती सामने आई है। बुधवार को स्कूल से प्राप्त हुई जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय की मार्क्सशीट पर गलत जानकारी दी गई है।
लड़कियों की मार्क्सशीट में सेक्स को फीमेल की जगह मेल लिखा गया है। छात्रा के अभिभावक सुर्जन सिंह ने बताया है कि जब स्कूल प्रबंधन से मामले की शिकायत की गई तो बताया गया कि कई लड़कियों की मार्क्सशीट में ऐसी गलती हुई है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि मार्क्सशीट बोर्ड को लौटाई जाएगी। नई मार्क्सशीट जल्द जारी की जाएगी।