फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 7792 बूथों पर 21 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी हिमाचल भाजपा

Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कश्यप ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया। बिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी स्वयंसेवकों के सामने रखी।
विज्ञापन
भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने किया। बैठक में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ, राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल आदि उपस्थित रहे। बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के 7792 बूथों पर 21 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी। कश्यप ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन


बिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी स्वयंसेवकों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से 28 जुलाई को किया। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि देशभर में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जाएंगे जिन्हें विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के पांच महत्वपूर्ण भाग हैं। आज के इस प्रशिक्षण शिविर में 16 संगठनात्मक जिलों के 48 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिन्हें जिला स्तर पर 16 अगस्त से पूर्व व मंडल स्तर पर 30 अगस्त से पूर्व प्रशिक्षण देना होगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी को एक-एक किट दी गई, जिसमें ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर तथा प्रशिक्षण का सारा सामान दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें