फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निरस्त किए कार्यकर्ताओं के निष्कासन

Sat, 02 Dec 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने शिमला संसदीय क्षेत्र के उन सभी कार्यकर्ताओं के निष्कासन/निलंबन वापस ले लिए हैं, जो मंडल अध्यक्षों की ओर से किए गए थे। मंडल अध्यक्षों ने करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सभी निष्कासन/निलंबन को निरस्त कर दिया है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने शिमला संसदीय क्षेत्र के ऐसे सभी निष्कासन/निलंबन निरस्त किए हैं, जो 9 नवंबर या उसके बाद किए गए हैं।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा है कि निष्कासन संबंधी कोई भी कार्यवाही उनकी संस्तुति के बगैर न की जाए, क्योंकि की गई कार्यवाही संविधान सम्मत नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि विधान सभा चुनावों के दौरान किसी कार्यकर्ता ने पार्टी विरोधी कार्य किया है तो उससे संबंधित सभी दस्तावेज 10 दिसंबर से पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय को प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान को भेजा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें