हाईकोर्ट ने कहा- पत्नी ने भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का केस किया यह क्रूरता नहीं
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि अगर कोई पत्नी परेशान होकर अपने और अपने बच्चे के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाती है, तो केवल इस आधार पर उसके खिलाफ मानसिक क्रूरता का आरोप नहीं लगाया जा सकता।
पढ़ें पूरी खबर
पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन
हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता और शाहपुर से पूर्व विधायक एवं पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पढ़ें पूरी खबर
सनावर के पूर्व छात्र जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी
कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर के एक और पूर्व छात्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के पूर्व छात्र और नेपाल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा को नेपाल सरकार ने ब्रिटेन में नेपाल का राजदूत बनाने के लिए नामित किया है।
पढ़ें पूरी खबर
शिमला में नशे पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग मामलों में 26 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
ऐसे थे मेजर मनकोटिया: खुद को कभी वोट नहीं कर पाए, सियासत में हमेशा अपनी शर्तों पर जिए
हिमाचल की सियासत में कुछ नेता ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान चुनाव जीतने या मंत्री बनने से आगे निकल जाती है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी ऐसे ही नेताओं में शुमार रहे। सैनिक पृष्ठभूमि से राजनीति में आए मनकोटिया ने सार्वजनिक जीवन में भी अपनी बेबाकी और साफगोई को नहीं छोड़ा।
पढ़ें पूरी खबर