फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Cricket match: पहले रणजी मैच हिमाचल ने हरियाणा को पारी और 88 रनों से दी मात

Fri, 16 Dec 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 बुधवार को शुरू हुए रणजी सीजन के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। हरियाणा की पूरी टीम 21वें ओवर में 46 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई। 
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में चल रहे हिमाचल-हरियाणा के बीच रणजी मैच के तीसरे दिन ही हिमाचल ने जीत हासिल कर ली। हिमाचल ने हरियाणा को एक पारी और 88 रनों से मात दी। बुधवार को शुरू हुए रणजी सीजन के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम हिमाचल के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। हरियाणा की पूरी टीम 21वें ओवर में 46 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई। हिमाचल से वैभव अरोड़ा ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। सिद्धार्थ शर्मा ने तीन, केडी सिंह ने दो और कप्तान ऋषि धवन ने एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन


पहली बारी में बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने चार विकेट खोकर 487 रनों पर पारी घोषित कर हरियाणा की टीम से 441 रनों की लीड हासिल कर ली। हिमाचल के बल्लेबाज राघव धवन ने 182 रन और 137 रनों की शतकीय परियां खेलीं। हिमाचल के 441 रनों की लीड के पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 353 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए हिमाचल से कप्तान ऋषि धवन ने तीन, सिद्धार्थ, मयंक डागर और आकाश वशिष्ठ ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच में राघव धवन को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें