फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आपदा प्रभावितों को बैंक भी देंगे राहत, कमेटी एक हफ्ते में तैयार करेगी प्रस्ताव

Sat, 27 Sep 2025 09:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए बैंक विशेष राहत पैकेज देने की तैयारी में हैं। प्रदेश के लाखों ऋण धारकों को राहत देने के लिए कमेटी एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करेगी। 
विज्ञापन
एसएलबीसी की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए बैंक विशेष राहत पैकेज देने की तैयारी में हैं। शिमला में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। प्रदेश के लाखों ऋण धारकों को राहत देने के लिए कमेटी एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करेगी। बैठक में कृषि, एमएसएमई और अन्य ग्राहकों के ऋणों का पुनर्गठन करने के लिए पैकेज देने पर सहमति बनी। सक्सेना ने कहा कि आपदा के कारण कई ऋणधारकों की अदायगी क्षमता प्रभावित हुई है। ऐसे में अदायगी को पुनर्निर्धारित करने का प्रस्ताव बैंक घोषित करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आपदा से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में साढ़े छह लाख कृषि संबंधी खाते, करीब दो लाख एमएसएमई और आठ लाख अन्य खाताधारक प्रभावित हुए हैं। कमेटी में नाबार्ड, बैंकर्स समिति, राजस्व, वित्त विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद कमेटी पत्र जारी करेगी, ताकि राहत मिले। वित्त सचिव अभिषेक जैन, यूको बैंक सीईओ एमडी अश्वनी कुमार, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर, नाबार्ड के सीजीएम विवेक पठानिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

एक वर्ष हो सकती है ऋण स्थगन अवधि
बैठक में राहत देने के लिए कई प्रस्ताव रखे। समिति ने कहा कि पुनर्गठित ऋणों पर एक वर्ष की ऋण स्थगन अवधि दी जा सकती है। इसमें कोई ब्याज संयोजन नहीं होगा और न दंडात्मक शुल्क वसूलेंगे। पुनर्गठन में अतिरिक्त जमानत या गारंटी की मांग नहीं की जाएगी। जिन किसानों की फसल हानि 33 प्रतिशत से अधिक प्रमाणित होगी, उन्हें पुनर्गठन की सुविधा दे सकते हैं। फसल नुकसान का प्रमाणपत्र सरकार के सक्षम प्राधिकारी जारी करेंगे। फसल ऋण को टर्म लोन में बदला जा सकता है। 33 से 50 फीसदी नुकसान पर अधिकतम 2 वर्ष में पुनर्भुगतान (1 वर्ष मोरेटोरियम सहित) करना होगा। 50 फीसदी से अधिक नुकसान पर अधिकतम 5 वर्ष में पुनर्भुगतान (1 वर्ष मोरेटोरियम सहित) करना होगा। कृषि एवं सहायक गतिविधियों को छोड़कर एमएसएमई, रिटेल व अन्य सेक्टर के मौजूदा कर्जदारों को भी पुनर्गठन का विकल्प दिया जा सकता है। पुनर्गठित ऋणों व नए फसल ऋणों को स्टैंडर्ड एसेट की श्रेणी में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें