फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 3.70 करोड़ की हेराफेरी में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, एपीएमसी के खाते से निकाले थे पैसे

Sat, 11 Oct 2025 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आरोपी ने एपीएमसी शिमला एंड किन्नौर के बैंक खाते से अवैध रूप से 22 और 27 अगस्त को करीब 3.70 करोड़ रुपये की राशि निकाल ली है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बैंक ऑफ बड़ौदा में सामने आए 3.70 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में पुलिस ने बैंक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित राठौर बैंक ऑफ बड़ौदा की कसुम्पटी शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार गाबा ने बताया है कि आरोपी ने एपीएमसी शिमला एंड किन्नौर के बैंक खाते से अवैध रूप से 22 और 27 अगस्त को करीब 3.70 करोड़ रुपये की राशि निकाल ली है।

एपीएमसी ने बैंक में एफडीआर करवाई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस बीच, आरोपी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण गर्ग की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि इतने बड़े पैमाने की आर्थिक धोखाधड़ी में अग्रिम जमानत जैसी राहत नहीं दी जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें