फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बजट सत्र तक कर्मचारियों के तबादलों पर लगाई रोक

Fri, 21 Jan 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बजट सत्र की तैयारियों के बीच प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों व समायोजन पर रोक लगा दी है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्त, उपायुक्तों और सभी निगमों-बोर्डों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तैयारियों के बीच प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों व समायोजन पर रोक लगा दी है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्त, उपायुक्तों और सभी निगमों-बोर्डों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।  आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ अति महत्वपूर्ण मामलों में ही संबंधित विभागीय मंत्री से मंजूरी लेने के बाद मुख्यमंत्री की अनुमति से तबादले हो सकेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही आदेश को सख्ती के साथ लागू करने के लिए कहा गया है। बता दें कि फरवरी मध्य से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो सकता है। सरकार के अंतिम वर्ष के बजट सत्र को लेकर वित्त विभाग ने पहले ही सभी विभागों से बैठकें कर तैयारियां कर ली थीं। हाल ही में विधायक प्राथमिकता की बैठकों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों से भी उनके क्षेत्र की योजनाएं ली गई थीं। अब इन सभी को बजट में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें