हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन की चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 वर्ष करने की मांग की है। मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित संगठन की बैठक में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने समेत अन्य मांगाें को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद मंत्री विपिन परमार बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में विधायक सुंदरनगर राकेश जमवाल व निदेशक आयुर्वेद संदीप भटनागर विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आयुर्वेद विभाग के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. करमजीत शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संगठन डॉ. केशव वर्मा ने अतिथियाें का आभार जताया।
बैठक में पदाधिकारियों ने वेतन विसंगति दूर करने, आयूष कैडर, आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की सेवानिवृति आयु 58 से 60 वर्ष करने, 4-9-14 का डायमंड स्केल, उपमंडलीय चिकित्साधिकारीयों के पदों में बढ़ोतरी, वेतन
विसंगति को दूर करने, संयुक्त निदेशक की भर्ती समेत अन्य मांगे स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने अश्वासन दिया कि कुछ मांगों को प्राथमिकता के तौर पर समयबद्घ पूरा किया जाएगा।
परमार ने कहा कि शुरूआत में सरकार की ओर से कुुछ मांगों को स्वीकृत कर दिया जाएगा। वहीं, निदेशक आयुर्वेद ने विभागीय समस्याओं का जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया।