फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी में डूबने से 53 वर्षीय महिला की मौत

Tue, 11 Dec 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगडा )
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के लंबागांव की हारसी पंचायत के डूहकी गांव की 53 वर्षीय महिला की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान नीलम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला हर रोज ब्यास में बने ख्वाजापीर मंदिर में माथा टेकने जाती थी।

विज्ञापन


रोजाना की भांति सोमवार को भी वह मंदिर में माथा टेकने गई लेकिन घर वापस नहीं पंहुची।  महिला के घर न पंहुचने पर महिला की सास ने गांव के लोगों को बताया। लोग जब उसे ढूंढने गए तो मंदिर के पास उसकी शाल व चप्पल मिली।

इससे लोगों को महिला के डूबने का शक हुआ। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। खोजबीन के बाद करीब डेढ किलोमीटर दूर पानी के छरे में महिला का शव मिला। लंबागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एएसआई गुलशन कुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें