विधानसभा अध्यक्ष से मिले कोरोना वॉरियर्स
कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना वॉरियर्स अपनी समस्याओं को लेकर विधानसभा सत्र के पहले दिन धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले कल कोरोना विरियर्स विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मिले और एक पॉलिसी तैयार करने का आश्वासन दिया है। कहा है कि जल्द ही कोरोना विरियर्स के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। वॉरियर्स का कहना है कि दिन-रात ड्यूटी देने वाले कोरोना वायरस आज नौकरी के लिए भटक रहे हैं।