फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: प्रदेश के दो स्वास्थ्य संस्थानों में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

Wed, 21 Feb 2024 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पहले चरण में अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाणा शिमला और डाॅ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में सुविधा शुरू की जाएगी। रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में चरण बद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। पहले चरण में अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाणा शिमला और डाॅ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में सुविधा शुरू की जाएगी। रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। किडनी प्रत्यारोपण को सुदृढ़ करने के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट की भर्ती प्रक्रिया लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा डाॅ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में किडनी प्रत्यारोपण विभाग की स्थापना की गई है। शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुश्तों से प्रदेश में रह रहे स्थायी निवासियों को भूमि खरीद की अनुमति नहीं
 प्रदेश में कुछ निवासी ऐसे हैं जो पुश्तों से यहां रह रहे हैं। उनके मकान छोटे से भू-भाग में बने हैं और खेती-बाड़ी के लिए भूमि भी नहीं है। प्रदेश के स्थाई निवासी होने के बावजूद उन्हें भूमि खरीदने की अनुमति नहीं है। ऐसे लोग धारा 118 के तहत सरकार की अनुमति से ही भूमि खरीद सकते हैं।

सभी उपमंडलों में एक किलोमीटर सड़क प्लास्टिक से होगी पक्की
 वर्ष 2024-25 में प्रदेश के सभी उपमंडलों में एक किलोमीटर सड़क को कटा हुआ प्लास्टिक कचरा के इस्तेमाल से पक्का करने का लक्ष्य रखा गया है। अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक लोक निर्माण विभाग ने सड़कें बनाने के लिए 4259 किलो प्लास्टिक कचरा उपयोग में लाया है। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रदेश में पंजीकृत हुए 2,48,522 नए वाहन
प्रदेश में पिछले दो वर्षों में 15 जनवरी 2024 तक 2,48,522 नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। 9 फरवरी 2024 तक व्यक्तिगत वाहनों की संख्या 19,34,264 तथा व्यावसायिक वाहनों की संख्या 3,19,138 है। भरमौर से विधायक डॉ. जनकराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2022-23 में पुलिस ने किए 35 करोड़ के चालान
वित्त वर्ष 2022-23 में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 8,31,028 मामले दर्ज हुए हैं। इन चालानों से 35,89,86,090 रुपये की धनराशि एकत्र हुई है। भरमौर से विधायक डॉ. जनकराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह जानकारी दी।

केंद्र से सड़कों और पुलों की 27 में से छह योजनाओं को मिली मंजूरी
 वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में सरकार ने सड़कों और पुलों की 27 योजनाएं केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के लिए केंद्र सरकार को प्रस्तावित की है। केंद्र सरकार ने इनमें से 6 योजनाओं को स्वीकृति देकर 398.24 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। श्री नैना देवी जी से विधायक रणधीर शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी।

ब्यास नदी से निविदा देने में अधिकारी ने अनियमितता की, जांच करे सरकार : सतपाल
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि एनडीबी फंडिंग के तहत बड़सर क्षेत्र में ब्यास नदी से विभिन्न एलडब्ल्यूएसएस के स्रोत को बढ़ाने के लिए एक विशेष फर्म को निविदा देने में अधिकारी ने अनियमितता की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में तुरंत जांच का आदेश देना चाहिए, क्योंकि इससे सरकार को भारी नुकसान हुआ है। सरकारी खजाने से चूक करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला केंद्रीय जांच में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से टेंडर फाइनल कर दिया गया। यह समझ में नहीं आता है कि जब स्रोत के स्थानांतरण के कारण हर घटक का दायरा बदलने वाला था, तो अलग-अलग लीड व कैरियेज के साथ अलग-अलग वस्तुओं की दरों को कैसे अंतिम रूप दिया गया, जिसके संशोधित अनुमान में बदले हुए डिजाइन मापदंडों के संबंध में कोई प्रासंगिकता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें