फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: महज 11 मिनट में स्थगित हुई सदन की कार्यवाही से निराश हुई छात्राएं, सीएम से किया संवाद

Fri, 21 Aug 2026 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

छात्राएं बड़े उत्साह के साथ विधानसभा पहुंची थीं लेकिन कुछ ही देर में कार्यवाही स्थगित हो गई। छात्रा मृणालिनी ने कहा कि वह बड़े उत्साह के साथ सदन की कार्यवाही देखने आई थीं। वह वास्तविक कानून निर्माण और विधानसभा की अन्य कार्यवाही को देखना चाहती थीं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परिसर में किया छात्राओं से किया संवाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही महज 10-11 मिनट में स्थगित होने से सदन की बैठक देखने पहुंची चेल्सी स्कूल की छात्राएं निराश हो गईं। छात्राएं बड़े उत्साह के साथ विधानसभा पहुंची थीं लेकिन कुछ ही देर में कार्यवाही स्थगित हो गई। छात्रा मृणालिनी ने कहा कि वह बड़े उत्साह के साथ सदन की कार्यवाही देखने आई थीं। वह वास्तविक कानून निर्माण और विधानसभा की अन्य कार्यवाही को देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आंदोलन हो रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि सदन में इन मुद्दों पर भी चर्चा देखने को मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा के आगामी सत्र बेहतर तरीके से चलेंगे और उन्हें सदन की सार्थक कार्यवाही देखने का अवसर मिलेगा। वहीं, छात्रा अपूर्वा शर्मा ने भी कार्यवाही न देख पाने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां नेतृत्व में परिपक्वता नजर नहीं आई। हालांकि, वह किसी की आलोचना नहीं करना चाहतीं, लेकिन राष्ट्रगान जैसे मुद्दे से आगे भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर सदन में चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि छात्र बड़े उत्साह से विधानसभा पहुंचे थे और वे वास्तविक कानून निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने परिसर में किया छात्राओं से किया संवाद
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी विधानसभा परिसर में कार्यवाही देखने पहुंची छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि क्या स्कूलों में राष्ट्रगान गाया जाता है। इस पर छात्राओं ने एक स्वर में जवाब दिया यस सर। इसके बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं को बताया कि सदन के भीतर क्या-क्या हुआ। उन्होंने बच्चों से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की और उनके अनुभव भी जाने।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष से जानी सदन की कार्यप्रणाली
 विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले चेल्सी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिओट चौपाल के करीब 104 छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। छात्रों ने सदन की कार्यवाही, विधानसभा की कार्यप्रणाली, अध्यक्ष की भूमिका, विधानसभा और मंत्रिपरिषद के गठन से जुड़े कई सवाल पूछे। अध्यक्ष पठानिया ने विद्यार्थियों के सवालों का सिलसिलेवार जवाब देते हुए संसदीय व्यवस्था और केंद्र और राज्यों में विधायिका की संरचना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सहयोग से चलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें