फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला, मोदी की वादाखिलाफी से देश खफा : आनंद

Thu, 02 Nov 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादाखिलाफी से आज पूरा देश खफा है। ऊना के चताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के पक्ष में जनसभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वायदे किये थे, 
विज्ञापन


लेकिन सत्तासीन होते ही सारे वायदे हवा हवाई हो गए। मोदी ने 9 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था। इस लिहाज से अब तक सात करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था। 

मोदी ने देश के युवाओं को ठगा है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। कांग्रेस कभी झूठा वादा नहीं करती। इस दौरान विवेक शर्मा, रामनाथ शर्मा, वीरेंद्र धर्माणी, रविंद्र फौजी, दीपक लट्ठ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जल्दबाजी में 40 फीसदी बता गए जीएसटी की दर
जल्दबाजी में दिखे आनंद शर्मा ने अपने चार मिनट के भाषण में केंद्र सरकार को जीएसटी पर घेरने के चक्कर में टैक्स की दर 28 के बजाय 40 फीसदी बता दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता पर 28 से 40 फीसदी तक जीएसटी लगा दिया है, जबकि जीएसटी की अधिकतम स्लैब 28 प्रतिशत है।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों का छीन लिया पैसा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही देश के लोगों के पैसे छीन लिए। मोदी बताएं कि नोटबंदी के नाम पर देश के लोगों से जो पैसा छीना गया, क्या लोगों के पास यह काला धन था।

जिन महिलाओं ने अपने खर्चे के लिए पैसे रखे थे, वे भी छीन लिए गए। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात से हुई, जब नोटबंदी के बाद नई करेंसी भाजपा नेताओं के पास पहले ही पहुंच गई। इससे बड़ा घोटाला क्या हो सकता है।

कलूंड (नगरी) में पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल के पक्ष में जनसभा में आनंद शर्मा ने पीएम पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री अब कांग्रेस से सवाल नहीं करें, बल्कि देश की जनता उनसे सवाल करेगी कि साढ़े तीन साल में मिलने वाले साढ़े तीन करोड़ रोजगार कहां गए।

कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही देश में आतंकवाद खत्म करने, भ्रष्टाचार, कालाधन खत्म करने की बात हुई थी, लेकिन ये सब वायदे झूठे निकले। मोदी कभी टीवी पर तो कभी रेडियो पर मन की बात तो करते हैं, लेकिन उनमें लोगों की बात सुनने की हिम्मत नहीं है।

आज देश की जनता जीएसटी से परेशान है। कांग्रेस के शासन में ही हिमाचल का विकास हुआ है। इस दौरान विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें