फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कांग्रेस इस दिन जारी करेगी अपना घोषणापत्र, सीएम के साथ शिंदे भी रहेंगे मौजूद

Wed, 01 Nov 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी हिमाचल विस चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी कर दी है। कांग्रेस बुधवार को घोषणा पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन



ये घोषणा पत्र राजीव भवन शिमला में सुबह करीब साढे़ नौ बजे पार्टी के राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू संयुक्त रूप से जारी करेंगे। 

कांग्रेस का यह घोषणा पत्र कर्मचारियों पर फोकस रखा गया है। आम आदमी समेत समाज के तमाम वर्गों को इसमें किसी न किसी रूप में शामिल करने की बात की गई है। बीते रविवार को भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया, जिसके तीन दिन बाद बुधवार को कांग्रेस घोषणा पत्र को संशोधित कर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर नियुक्त किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो कौल सिंह ठाकुर घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। इसी बीच भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट को जारी करने का भी इंतजार किया जाता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें