फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: जगत नेगी के खिलाफ असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल से उखड़े विपक्ष ने किया वाकआउट

Mon, 07 Mar 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक जगत नेगी ने विस के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि गत पांच मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसे शब्दों को रिकॉर्ड से हटाया जाए। भविष्य में ऐसे असंसदीय शब्दों को सदन में इस्तेमाल न किया जाए। 
विज्ञापन
विपक्ष ने सदन से किया वाकआउट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को विधायक जगत सिंह नेगी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी करने के साथ वाकआउट कर दिया। विपक्ष ने पहाड़ी बोली में जेइया मामा मानदा नेंई, विधायकों री शुणदा नहीं के नारे भी सदन में लगाए। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक जगत नेगी ने विस के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि गत पांच मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसे शब्दों को रिकॉर्ड से हटाया जाए। भविष्य में ऐसे असंसदीय शब्दों को सदन में इस्तेमाल न किया जाए। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि विधानसभा का पूरा रिकॉर्ड देखकर असंसदीय शब्दों को हटाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अड़े रहे कि ये शब्द तुरंत हटाए जाएं। इसके बाद विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते बाहर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का वाकआउट और व्यवहार पीठ और सदन की गरिमा के खिलाफ है। विपक्ष के सदस्य भी संयम रखकर सही शब्दों का इस्तेमाल करें। विपक्ष के सदस्य सदन में प्रधानमंत्री की मिमिक्री करते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन और सभी सदस्यों की गरिमा है। इसे बनाकर रखा जाए। सदस्य को यह आदमी कहकर संबोधित करना गलत है। विपक्ष यही मांग कर रहा है कि सीएम के कहे असंसदीय शब्दों को रिकॉर्ड से हटाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें