पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि हमेशा भरोसेमंद और असली वेबसाइट से ही खरीदारी करें। किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध ऑफर पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचें। किसी तरह की ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या निकटतम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।
सुरक्षित खरीदारी और साइबर जागरूकता अभियान शुरू
त्योहारी सीजन में सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने सुरक्षित खरीदारी और साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अपील की है कि सावधान रहें, सुरक्षित रहें।