फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंदिरों, बिजली परियोजनाओं में लगाए जाएंगे 700 होमगार्ड, नई भर्ती करेगी प्रदेश सरकार

Sat, 21 Jun 2025 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश सरकार ने गृह रक्षा विभाग को 700 रिक्त पदों पर होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अवर सचिव (गृह) मनमोहन चोपड़ा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
होमगार्ड की होगी भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की शक्तिपीठों सहित अन्य मंदिरों, बिजली परियोजनाओं और लाभ में चल रहे सार्वजनिक उपक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था व आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए होमगार्ड तैनात होंगे। प्रदेश सरकार ने गृह रक्षा विभाग को 700 रिक्त पदों पर होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अवर सचिव (गृह) मनमोहन चोपड़ा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। गृह रक्षा विभाग अब होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के मानदंड तैयार करेगा, जिसके बाद पद विज्ञापित किए जाएंगे।

विज्ञापन

मंदिरों में भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों विशेषकर जेबकतरों से बचाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा बिजली परियोजनाओं में सुरक्षा, संवेदनशील उपकरणों और संपत्तियों की सुरक्षा का जिम्मा होमगार्ड जवानों पर रहेगा। सार्वजनिक उपक्रमों में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के साथ तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं की रोकथाम, औद्योगिक सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस बल को सहयोग देने के लिए भी होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं के खतरे के मद्देनजर अधिक जरूरत
इस साल मानसून में बारिश अधिक होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐेसे में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी अधिक है। प्रदेश सरकार ने गृह रक्षा विभाग को होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य में होमगार्ड जवानों की मदद ली जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें