फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Govt Jobs: स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात होंगे 1,000 रोगी मित्र, प्रारूप तैयार करने में जुटा विभाग

Sat, 21 Jun 2025 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रोगी मित्रों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रोगी मित्रों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। विभाग की ओर से इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। वन मित्र के बाद अब स्वास्थ्य संस्थानों में 1,000 रोगी मित्रों की तैनाती की जानी है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द इसका खाका तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: केएनएच शिमला में हंगामा: महिला बोली-जुड़वां बच्चे जन्मे, डॉक्टरों ने मारा, अस्पताल प्रबंधन ने ये कहा

इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रोगी मित्रों की तैनाती अस्पतालों में वार्डों में की जाएगी। मरीजों की देखभाल से लेकर उन्हें दवाइयां देने का काम भी इन मित्रों का रहेगा। इससे तीमारदारों पर मरीजों का भार कम रहेगा। रोगी मित्र ही मरीजों का ख्याल रखेंगे। मरीजों को अस्पताल में दाखिल किए जाने के बाद रोगी मित्र का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों को वार्डों में बिस्तर देना, अस्पताल की ओर से दी जानी वाली सुविधाओं, डाइट व अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक का कामकाज यह रोगी मित्र देखेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि अस्पतालों में रोगी मित्रों की तैनाती की जा रही है। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में गी मित्र लगाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें