वहीं, कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के गंगथ क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति चंबा में भी हल्का बीमार हुआ था। वहां उसने स्थानीय स्तर पर दवाई भी ली थी। चंबा जिले में चार दिन रुकने के बाद वह वापस आ गया था। बताया ला रहा है गंगथ क्षेत्र में ही कोरोना पॉजिटिव के चाचा, ताया और भाई छोटा-बड़ा व्यापार करते हैं। कोरोना पीड़ित ने भी अपने खेत में लगी मटर की फसल तोड़कर मार्केट में बेची थी।
उसके भाई का लड़का भी किसी आयोजन में बाल काटने गया था। भाई और चाचा ने कहा कि कोरोना पीड़ित युवक तब्लीगी जमात में 40 दिन दिल्ली में रहा। इसके बाद कुछ दिन चंबा में रहा है। हालांकि, उसके परिवार और रिश्तेदारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर, एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि संबंधित पॉजिटिव व्यक्ति के पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की इजाजत नहीं है। पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।