मामले में पुलिस ने उसे अगली बार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। चूंकि देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं और हिमाचल में मरीजों ने ऐसी हरकत शुरू की है। इसलिए डीजीपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एलान किया है। डीजीपी ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर मरीज नहीं माना तो उसके साथ कोई किसी तरह का मानवीय लिहाज नहीं किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले डीजीपी ने बताया कि उनकी चेतावनी के बाद अब तक 12 जमातियों ने सामने आकर खुद अपनी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी है। साथ ही 52 ने संपर्क साधा है और सहयोग न करने वाले 12 लोगों के खिलाफ शिमला और चंबा में एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि डीजीपी ने रविवार को चेतावनी दी थी कि अगर शाम पांच बजे तक जमात से जुड़े लोगों ने खुद जानकारी नहीं दी तो पुलिस उनके खिलाफ 307 व 302 जैसी धाराओं में कार्रवाई करेगी।