फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: तीन साल के लिए बनेगा हिम केयर कार्ड, सिर्फ एक हजार रुपये चुकाने होंगे, अधिसूचना जारी

Tue, 05 Apr 2022 06:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी

सार

अब लाभार्थियों तीन साल के लिए अपनी संबंधित श्रेणी के अनुसार सिर्फ 365 व 1000 का भुगतान करना होगा। पहले कार्ड के तीन साल के लिए तीन हजार रुपये लिए जा रहे थे। सरकार ने इस बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की थी कि अब एक साल की बजाय तीन साल के लिए हिम केयर योजना में पंजीकरण हो सकेगा।

 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के वल्लभ कॉलेज मंडी के सालाना समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार की हिमकेयर कार्ड योजना में पंजीकरण के लिए अब तीन साल के लिए 1000 रुपये ही लगेंगे। अब लाभार्थियों तीन साल के लिए अपनी संबंधित श्रेणी के अनुसार सिर्फ 365 व 1000 का भुगतान करना होगा। पहले कार्ड के तीन साल के लिए तीन हजार रुपये लिए जा रहे थे। सरकार ने बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की थी कि अब एक साल के बजाय तीन साल के लिए हिमकेयर योजना में पंजीकरण हो सकेगा।

विज्ञापन


इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय को इस साल इसी सत्र से शुरू करेंगे। इस विश्वविद्यालय की अधिकतर औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। जमीन तलाशी जा रही है। इस विश्वविद्यालय के बनने से प्रदेश के करीब 150 कॉलेजों पर दो विश्वविद्यालय हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वल्लभ कॉलेज के छात्र रहे हैं। यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कॉलेज में बिताए लम्हों को भी याद किया। 

पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार
हिमकेयर कार्ड योजना के तहत सरकार कार्ड धारक परिवार का पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार करवाती है। इसके लिए सरकार ने सरकारी सहित निजी अस्पताल पंजीकृत किए हैं। हिमाचल में 2.40 लाख लोगों ने हिमकेयर कार्ड बनाए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें