फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा-कांग्रेस हिमाचल में खेल रही फिक्स मैच'

Fri, 27 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल लोक हित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक महेश्वर सिंह ने कहा है भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में फिक्स मैच खेल रहे हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जनता त्रस्त है। कांग्रेस तथा भाजपा के दोनों प्रमुख नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल राजनीतिक लड़ाई न लड़कर अपनी निजी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जनता को सरेआम ब्लैकमेल किया जा रहा है। शुक्रवार को शिमला में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महेश्वर सिंह ने कार्र्यकर्ताओं से पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों में पूरी ताकत झोंकने की अपील की। महेश्वर सिंह ने कहा प्रदेश में अगर कोई सरकार चला रहा है तो वह उच्च न्यायालय है।

उन्होंने कहा कि इससे वर्तमान सरकार की नालायकी जनता के समक्ष आ गई है। सरकार की ओर से रखे गए एडवोकेट जनरल, एडिशनल एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल सरकार का पक्ष ठीक तरह से उच्च न्यायालय के समक्ष नहीं रख पा रहे हैं। तभी तो उच्च न्यायालय को मुख्य सचिव, सचिवों व विभागाध्यक्षों को भी हाजिर होने का निर्देश देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता महेंद्र नाथ सोफत, महासचिव डॉ. धर्मचंद गुलेरिया, उपाध्यक्ष बाबू राम मंडयाल, सुभाष शर्मा, युवा सेना अध्यक्ष गौरव शर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रवक्ता देशबंधू सूद, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रवक्ता हरीश गुलेरिया तथा अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें