फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोची मे खंबे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू । पुलिस थाना जुब्बल के दोची के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर दोची के पास वीरवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। जब एक तेज रफ्तार कार एचपी 10 बी 5133 सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक को उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राज गोपाल (39) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी धार तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप मे हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें