प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2012 से लटकी सहायक आचार्यों की नियुक्ति के मामले में दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए उपकुलपति एडीएन वाजपेयी सहित 15 ईसी सदस्यों को नोटिस जारी किए हैं।
मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने सुधीर सकलानी की आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी कर चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।