नई दिल्ली में बसे प्रवासी हिमाचलियों के संगठन हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा ने कोरोना से पीड़ित हिमाचल के मूल निवासियों के लिए संगठित तौर पर मदद पहुंचाने को एक हेल्पलाइन शुरू की है। इसके तहत जीवनयापन, खाने, दवाइयों आदि का संकट झेल रहे हिमाचलियों को उनके घर-द्वार पर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा ने जारी बयान में कहा कि कुछ परिवारों के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें खाने-पीने आदि का भी संकट खड़ा हो गया है।