फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हेलो मोगीनंद’ हिमाचल का पहला, देश का छठा शैक्षणिक रेडियो स्टेशन: डॉ. बिंदल

Fri, 15 Feb 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सदन में मौजूद सदस्यों को जानकारी दी कि सिरमौर का वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोगीनंद प्रदेश का पहला स्कूल बन गया है, जिसका अपने प्रदेश का पहला शैक्षणिक रेडियो स्टेशन होगा। कहा कि मोगीनंद स्कूल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश का छठा और हिमाचल का पहला शैक्षणिक रेडियो स्टेशन मोगीनंद स्कूल में खुलने जा रहा है। 

विज्ञापन


इस रेडियो स्टेशन का दायरा स्कूल परिसर से 300 मीटर दूरी तक होगा। रेडियो स्टेशन का नाम ‘हेलो मोगीनंद’ होगा। इस रेडियो स्टेशन के माध्यम से 300 मीटर तक लाइव शैक्षणिक प्रोग्राम सुनाई देंगे। दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषय रेडियो स्टेशन में रिकॉर्ड करने के बाद विद्यार्थी घर पर सुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जो किसी कारणवश स्कूूल से अनुपस्थित हैं, वे घर पर इसका रिपीट प्रसारण सुनकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में छठी से जमा दो तक 550 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। डॉ. बिंदल ने तकनीकयुक्त इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए स्कूल प्रशासन, स्टाफ और सभी छात्रों को अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि सिरमौर प्रदेश में अव्वल है तथा शिक्षा के क्षेत्र में यह आविष्कारीय कार्य प्रशंसनीय है। 

विज्ञापन

वंदेमातरम की धुन के साथ हेलो मोगीनंद का आगाज

कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में हेलो मोगीनंद कैंपस रेडियो स्टेशन का शुभारंभ वीरवार को हुआ। रेडियो स्टेशन का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने किया। हेलो मोगीनंद कैंपस रेडियो स्टेशन पर सर्वप्रथम 8 मिनट 51 सेकंड का प्रसारण किया गया।

वंदेमातरम की बांसुरी की धुन को ही रेडियो स्टेशन की सिग्नेचर ट्यून रखा गया है। प्रथम प्रसारण का मुख्य विषय रेडियो आज और कल था। इस विषय पर चर्चा में विद्यालय के विद्यार्थियों ज्योति, सुनील, अभिषेक, अमन, सलोनी व कल्पना ने भाग लिया।

रेडियो केंद्र निदेशक विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि मोगीनंद विद्यालय में प्रदेश का पहला कैंपस रेडियो स्टेशन मुंबई की कंपनी ब्रॉड कास्टिंग लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसमें उपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर डिवाइस ईको क्लब ने उपलब्ध करवाए हैं।

कैंपस रेडियो स्टेशन के माध्यम से विद्यार्थी अब अध्यापकों के दिन ने पढ़ाए जाने वाले सभी विषयों को रेडियो स्टेशन पर दोबारा सुन सकेंगे। साथ ही मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को भी सुना जा सकेगा। विद्यालय में एक छोटा सा स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल के नाम एक और उपलब्धि

राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बनाने और अवार्ड जीतने वाले मोगीनंद स्कूल ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय में रेडियो स्टेशन की स्थापना से ये विद्यालय प्रदेश का प्रथम और देश का छठा विद्यालय बना है।

रेडियो स्टेशन की स्थापना से विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी उत्साहित हैं। इस कैंपस रेडियो स्टेशन पर प्रसारण के लिए रेडियो जॉकी के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कुल 14 विद्यार्थियों की टीम बनाई जाएगी।

फिलहाल, इस कड़ी में पांच विद्यार्थियों सुनील गौतम, दक्ष, कल्पना, रोहित व अमन को रेडियो जॉकी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। रेडियो स्टेशन के केंद्र निदेशक डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि किसी कारणवश अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी भी अब रेडियो स्टेशन पर पढ़ाए गए विषयों की जानकारी ले सकेंगे।

पढ़ाई में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दिन के समय पढ़ाए गए सभी विषयों की रिकॉर्डिंग करके पुन: प्रसारित किया जाएगा। इस कार्य को रेडियो जॉकी के रूप में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों की टीम करेगी, जिन्हें छह माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें