फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः आतंकी हमले पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, रात्रिभोज का कार्यक्रम रद्द

Fri, 15 Feb 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 42 जवानों की शहादत पर हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जहां आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है, वहीं शहीदों की शहादत को नमन किया है।

विज्ञापन


बजट सत्र के बाद राजभवन में राज्यपाल की ओर से विधायकों को दिया जाने वाला भोज भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे शहीद एवं घायल हुए सैनिकों के दुखद समाचार से आहत हैं।

आतंकी घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शहादत को नमन करता हूं और दुख की इस घड़ी में देश शहीदों के परिवार के साथ है।

Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचल का जवान शहीद होने की सूचना

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार रात को पीटरहॉफ शिमला में विधायकों के लिए डिनर रखा था। लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की सूचना मिलते ही डिनर को रद्द कर दिया।

इस दौरान विद्यायकों ने शोक सभा कर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।  परंपरागत तरीके से इस तरह के डिनर की व्यवस्था हर साल रहती है। वहीं इस आतंकी हमले में कांगड़ा जिले एक जवान शहीद होने की सूचना है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें