फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन तक होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी

Fri, 03 Aug 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में आठ अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।शुक्रवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी ही रिकार्ड हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। 

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, भुंतर में 33.4, हमीरपुर में 33.2, बिलासपुर में 32.2, सुंदरनगर में 32.0, कांगड़ा में 31.7, चंबा में 31.5, धर्मशाला में 28.2, सोलन में 28.0, नाहन में 27.2, शिमला में 23.4 और डलहौजी में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

उधर, वीरवार रात को नाहन में 59, नादौन में 46, कांगड़ा में 32, नैनादेवी में 26, पालमपुर में 20, धर्मशाला में 15, गोहर में 13, अंब में छह और ऊना में पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें