फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे फिर अंधेरे में डूबा शिमला

Sun, 01 Jun 2014 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार सुबह एकाएक अंधेरा छा गया। शहरवासी अभी नींद से जागे ही थे कि चारों ओर घनघोर बारिश होने लगी।
विज्ञापन


कड़कती बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच सुबह आठ बजे ही मौसम बिगड़ गया। करीब आधे घंटे के भीतर मौसम ने ऐसा मिजाज बदला के सभी दंग रह गए।

काले बादलों से शहर में अंधेरा छा गया। यहां तक वाहनचालकों को भी गाड़ियां चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


इसके बाद भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने खूब कहर बरपाया। करीब एक घंटे तक यहां भारी बारिश होती रही।
कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

तेज हवाओं और ओलावृष्टि से सेब और बेमौसमी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। यहां झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन


बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को यहां 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जो इस साल का सबसे गरम दिन रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें