फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः दस जिलों में कल से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 09 Jul 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सोमवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के कई क्षेत्रों में तीन दिन तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 10 से 12 जुलाई तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी शिमला में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को धुंध पड़ने से मौसम में हल्की ठंडक हो गई।

शहर में दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 25.1, ऊना में 38.0, कांगड़ा में 33.3, सुंदरनगर में 34.1, भुंतर में 33.2, धर्मशाला में 28.6,
विज्ञापन


नाहन में 30.4, सोलन में 29.6, कल्पा में 25.0, हमीरपुर में 31.3, बिलासपुर में 29.9, मंडी में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में एक जुलाई को मानसून पहुंचा था लेकिन एक सप्ताह तक मानसून सुस्त रहा है। अब सोमवार से मौसम सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें