फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा, कहा- हत्यारों को फांसी दो

Sun, 09 Jul 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के कोटखाई में छात्रा से हुए बलात्कार और हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पब्लिक का गुस्सा सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। पब्लिक ने सिस्टम से मांग की है कि गुड़िया के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन


लोगों ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर गुड़िया नाम से अभियान चलाया है। लोगों का आक्रोश फेसबुक, व्हाट्सऐप आदि सोशल मीडिया समूहों पर फूट पड़ा है। कुछ लोगों ने तो जस्टिस फॉर गुड़िया नाम से इस संबंध में तमाम वर्गों से आगे आने की भी अपील की है।

इस अनोखी घटना के बाद हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि राज्य के बाहर रह रहे लोग भी हतप्रभ है। फेसबुक और व्हाट्सऐप पर तो इस संबंध में इस छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम छिड़ गई है।
विज्ञापन


युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक एक ही सुर में कह रहे हैं कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को केवल फांसी होनी चाहिए। कई लोग तो भावावेश में यहां तक कमेंट कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को पकड़कर उनकी बोटी-बोटी काट डाली जाए।

कुछ लोग तो जुर्म करने वालों को जिंदा दफन करने की भी बात कर रहे हैं। पुलिस की ओर से अभी तक अपराधियों को पकड़े नहीं जाने का आक्रोश भी सोशल मीडिया पर दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें