फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 23 Oct 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ऊंची चोटियों में शनिवार और रविवार को फिर से मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में निचले कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश जबकि चोटियों पर हिमपात की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन



पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमाचल में 24 अक्तूबर से मौसम खराब रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा-कुल्लू और मंडी जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में भारी वर्षा और हिमपात हो सकता है।

शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों सिहुंता, चुवाड़ी, सोलन और सिरमौर जिले के अधिकतम क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें